Advertisment

Vivah Muhurat 2021-22 : 6 माह, 40 से ज्यादा मुहूर्त, मार्च में लगेगा ब्रेक

vivah-muhurat-2021-22-6-माह-40-से-ज्यादा-मुहूर्त-मार्च-में-लगेगा-ब्रेक vivah-muhurat-2021-22-6-months-more-than-40-muhurat-break-will-be-taken-in-march

author-image
Preeti Dwivedi
Vivah Muhurat 2021-22 : 6 माह, 40 से ज्यादा मुहूर्त, मार्च में लगेगा ब्रेक

नई दिल्ली। शादी का इंतजार vivah-muhurat-2021-22 कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी हैं। इस बार शहनाई बजने के लिए उन्हें 6 माह में करीब 45 मुहूर्त मिलेंगे। इसमें फरवरी के बाद एक महीने का ब्रेक लगेगा। इसके बाद नवरात्रि से एक बार फिर शादियां शुरू हो जाएंगीं। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार इसके बाद नए साल यानि 2022 में जनवरी और फरवरी को विवाह मुहूर्त रहेंगे।

Advertisment

तारा अस्त होने से एक माह नहीं हो पाएंगे विवाह
ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविन्द शास्त्री ने बताया कि विवाह संपन्न होने के लिए गुरू और शुक्र का उदय होना जरूरी है। फरवरी के बाद मार्च में इनमें से एक भी तारे के अस्त होने से विवाह पर विराम लग जाएगा। चैत्र के नवरात्रि के बाद से एक बार फिर मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी।

दो माह, 16 मुहूर्त
इस बार 2 महीने में आपको विवाह के 16 मुहूर्त मिलेंगे। अगर इस माह चूके तो आपको फिर एक माह का इंतजार करना पड़ेगा। इतनी कम मुहूर्त होने के कारण शहर में इस बार करीब ढाई से तीन हजार जोड़ों के दांपत्य सूत्र में बंधने का अनुमान है। खास बात यह है कि नए साल 2022 में कुल विवाह मुहूर्त तो करीब 60 दिन मिलेंगे। परंतु शुरुआती महीनों में मार्च में एक मुहूर्त नहीं है। जबकि अप्रैल में 5 दिन ही शादियां हो पाएंगी।

मई और जून में सबसे अधिक मुहूर्त —
सबसे ज्यादा मुहूर्त मई व जून में मिलेंगे। इस बार मुहूर्त 19 नवंबर से शुरू होकर 13 दिसंबर तक रहेंगे। इस 2 माह में विवाह के लिए कुल 16 दिन ही आपको मिलेंगे। इसमें शहर में करीब 3000 जोड़ी दंपति सूत्र में बंधेंगे। 19 नवंबर 2021 में सर्वाधिक विवाह होंगे। इसके अलावा 8 दिसंबर को अमृत सिद्धि योग भी रहेगा।

Advertisment

विवाह मुहूर्त तिथियां —

नवंबर — 19, 20, 21, 26, 28, 29, 30
दिसंबर — 1, 2, 6, 8, 9, 11, 12, 13, 20, 22
जनवरी — 15, 20, 23, 24, 27, 28, 29, 30
फरवरी — 5, 6, 11, 12, 18, 19, 20
अप्रैल 2022 — 14, 15, 16, 17,19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27

Vivah Shubh Muhurat Vivah Muhurat 2021-22 topnews spiritual shubh vivah shadi Muhurat dates shadi Muhurat 2021 2022 shadi Muhurat Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi kehte-hain Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news dharam news bansal news today bansal mp news today bansal mp news bansal dharam news
Advertisment
चैनल से जुड़ें