Advertisment

मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल लोक के साथ-साथ इन प्रसिद्ध स्थानों का भी करें दर्शन

Ujjain Mahakaal lok: हम सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में 12 ज्योतिर्लिंग हैं। पुराणों की बात करें तो सभी का आध्यात्मिक महत्व बताया गया है।

author-image
Bansal News
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल लोक के साथ-साथ इन प्रसिद्ध स्थानों का भी करें दर्शन

Ujjain Mahakaal lok: हम सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में 12 ज्योतिर्लिंग हैं। पुराणों की बात करें तो सभी का आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इन 12 शिवलिंगों के दर्शन बहुत सौभाग्यशाली लोगों को मिलता है। इन्हीं शिवलिंगों में एक है उज्जैन के भगवान महाकाल।

Advertisment

भगवान महाकाल को तीनों लोकों का स्वामी माना गया है। कालों के काल भगवान महाकाल के दर्शन के लिए लाखों भक्त उज्जैन जाते हैं। आपको बता दें कि भगवान महाकाल के प्रांगण में महाकाल लोक का निर्माण कराया गया है।

जिसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा किया गया। अब महाकाल लोक में भारत समेत विश्व के बड़े बड़े सेलेब्रिटीज़ का तांता लगा रहता है।

भस्म आरती से होती है दिन की शुरुआत

उज्जैन स्थित भगवान महाकाल के दिन की शुरुआत भस्म आरती से की जाती है। उसके बाद लोगों को दर्शन करने की अनुमति दी जाती है। भगवान महाकाल के भस्म आरती में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। यहां नॉर्मल दर्शन थोड़ी दूरी से होता है।

Advertisment

भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी भक्तों को गर्भ गृह में नहीं जाने दिया जाता है। महाकाल मंदिर के बाहर ही महाकाल लोक का निर्माण कराया गया है।

महाकाल लोक बनने के बाद बढ़ी शोभा

महाकाल लोक में भगवान भोलेनाथ, बजरंगबली समेत लगभग सभी देवी-देवताओं और ऋषियों की मूर्ति लगाई गई है। जहां भक्त सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। महाकाल लोक बनने के बाद बाबा के दरबार की शोभा और बढ़ गई है।

उज्जैन में महाकाल मंदिर के अलावा और भी कई प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल हैं। आइए आज हम आपको उज्जैन में घूमने लायक अन्य प्रसिद्ध स्थान भी बताते हैं।

Advertisment

उज्जैन में यहां भी जरुर जाएं

काल भैरव: उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिरों में काल भैरव का भी मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि भगवान महाकाल के दर्शन के बाद काल भैरव का भी दर्शन जरूर करना चाहिए। काल भैरव को भगवान शिव का रौद्र रूप माना जाता है।

शास्त्रों के मुताबिक काल भैरव को तंत्र पंथ से जोड़कर देखा जाता है। आप भी उज्जैन जाएं तो भगवान कालभैरव के दर्शन जरूर करें।

मंगलनाथ मंदिर: उज्जैन में मंगलनाथ का मंदिर भी प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है। मत्स्य पुराण के मुताबिक, लाल ग्रह मंगल का जन्म इसी स्थान पर हुआ था।

Advertisment

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मंगलनाथ में पूजा करने से भक्त बुरी चीजों से छुटकारा पा सकते हैं। यही वजह है कि इस मंदिर में मांगलिक दोष के निवारण के लिए पूजा-पाठ भी कराए जाते हैं।

चौबीस खंबा मंदिर: अगर आप उज्जैन जाएं तो चौबीस खंबा मंदिर का दर्शन अवश्य करें। भव्य संरचना और धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है। नवरात्रि और शिवरात्रि के अवसर पर इस मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ लगी रहती है।

रामघाट: उज्जैन जाएं तो रामघाट जरूर जाएं। यहां रोजाना शाम में मां छिप्रा की आरती की जाती है। छिप्रा नदी के तट पर भक्त स्नान भी करते हैं। रामघाट में रोजाना हजारों भक्त जाते हैं।

हरसिद्धि मंदिर: उज्जैन में क्षिप्रा नदी के पास बना देवी हरसिद्धि का मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। जब भी उज्जैन जाएं तो यहां माता का दर्शन करने जरूर जाएं।

सांदीपनि आश्रम: उज्जैन में ही सांदीपनि आश्रम है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान कृष्ण, सुदामा और बलराम ने यहीं शिक्षा ली थी।

ये भी पढ़ें:

Gadar 2 New Poster: हाथों में पहिया उठाए सनी देओल को आया गुस्सा, देखें फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर

IFFM Awards 2023: टॉप नॉमिनेशन पर आलिया की ‘डार्लिंग्स’ काबिज, जानिए किन कैटेगरी किसका हुआ चयन

Tata Snake Conservation: टाटा स्टील माइनिंग ने सांपों के संरक्षण के प्रति चलाया जागरूकता अभियान, पढ़ें विस्तार से

यूपीएसएसएससी VDO का Answer Key जल्द होगा जारी, पांच साल बाद आयोजित हुई थी परीक्षा

MP Sarkari Karmchari Bhatta: CM शिवराज की बड़ी घोषणा, इन कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता

ujjain mahakal lok, madhyapradesh mahakal lok, famous places in ujjain, famous places located in ujjain, about mahakaal lok ujjain

Ujjain Mahakal Lok about mahakaal lok ujjain famous places in ujjain famous places located in ujjain madhyapradesh nahakal lok tourist places of madhyapradesh Visit these famous places along with Mahakal Lok
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें