Advertisment

Travel In India: देश के खूबसूरत 4 पर्यटन स्थल, 10 हजार रुपए से भी कम खर्च में घूम सकते हैं आप

Travel In India: भारत के 4 खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर आप 10 हजार से भी कम खर्च में घूम सकते हैं। पुष्कर, दार्जिलिंग, पचमढ़ी, कसोल शामिल हैं।

author-image
Bansal news
Travel In India: देश के खूबसूरत 4 पर्यटन स्थल, 10 हजार रुपए से भी कम खर्च में घूम सकते हैं आप

Travel In India: अगर आप भी घूमने का शौक रखते हैं, लेकिन आपकी जेब इसकी इजाजत नहीं दे रही। देश में कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं, जहां पर आप सस्ते में घूम सकते हैं। हम आपको 4 ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बता रहे हैं, जहां 10 हजार रुपए से भी कम खर्च में आप घूम सकते हैं।

Advertisment

दार्जिलिंग

Darjeeling

Darjeeling

दार्जिलिंग एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं। अगर आप भी यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो 10 हजार का बजट काफी होगा। आपका पूरा टूर 10 हजार से कम पैसों में हो जाएगा। दार्जिलिंग देश में घूमने की सबसे सस्ती जगहों में से एक है।

कसोल, हिमाचल प्रदेश

kasol

kasol

कसोल हिमाचल प्रदेश की एक घाटी है। ये बेहद खूबसूरत है। यहां ठहरने के लिए आराम से 500 रुपए में होटल के कमरे मिल जाते हैं। आप 10 हजार के बजट में यहां की सैर कर सकते हैं।

पुष्कर

pushkar

pushkar

पुष्कर भगवान ब्रह्मा को समर्पित शहर है। घूमने-फिरने के लिए यहां काफी सारी जगह हैं। पुष्कर ऊंट मेले के लिए जाना जाता है। ये देश के सबसे सस्ते पर्यटन स्थलों में से एक हैं। यहां आने-जाने और रहने-खाने का खर्च 10 हजार रुपए के अंदर आराम से हो जाएगा।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: UPI Payment: बैंक ने दी बड़ी खुशखबरी, इंटरनेशनल नंबर से अब ऐसे करें UPI पेमेंट, इस बैंक ने शुरू की सर्विस

पचमढ़ी

pachmari

pachmari

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम का हिल स्टेशन पचमढ़ी बेहद खूबसूरत है। ये काफी शांत जगह है। यहां झरना, गुफा, जंगल और भी काफी सारी जगह घूमने लायक हैं। पचमढ़ी की सैर आप 10 हजार रुपए के अंदर कर सकते हैं।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें