Advertisment

Vishwakarma Jayanti 2021 : ये करें उपाय, तो भगवान विश्वकर्मा की मिलेगी कृपा

इस वर्ष विश्वकर्मा जयंती 17 सिंतबर Vishwakarma Jayanti 2021 Date यानि शुक्रवार का मनाई जाएगी।

author-image
Preeti Dwivedi
Vishwakarma Jayanti 2021 : ये करें उपाय, तो भगवान विश्वकर्मा की मिलेगी कृपा

नई दिल्ली। इस वर्ष विश्वकर्मा जयंती 17 सिंतबर Vishwakarma Jayanti 2021 Date यानि शुक्रवार का मनाई जाएगी। इस दिन गुरू भी कन्या राशि मेें प्रवेश करेंगे। कन्या संक्रांति को ही विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इस दिन को भगवान विश्वकर्मा की जयंती के रूप में मनाया जाएगा। आइए जानते हैं राशि वार ऐसे कौन से उपाय करें जिससे आप अपने व्यापार में सफल हो सकें।

Advertisment

ये करें राशिवार उपाय —

मेष —
विश्वकर्मा पूजा के दिन को शुभकारी बनाने के लिए इस राशि के जातकों को केसरिया रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

वृष —
इस राशि के जातकों को भगवान विश्वकर्मा की पूजा के बाद श्री कुबेर जी के मंत्र के 11 माला जाप करना चाहिए।

मिथुन —
इस दिन पूजन के बनाई जाने वाली रंगोली में हरे रंग की अधिकता रखें। श्री विश्वकर्मा पूजन के पहले भगवान गणपति के शतनाम पाठ का जाप करें।

Advertisment

कर्क —

इस पूजा का विशेष लाभ प्राप्त करने के लिए आपको गरीबों में सफेद अन्न का दान करना चाहिए।

सिंह —
इस राशि के जातकों को इस दिन स्नान करने के बाद भगवान सूर्य को जल जरूर अर्पित करना चाहिए। जिसमें रोली, लाल फूल, व गुड़ जरूर डालें।

कन्या —
इस राशि के जातकों को पूजन में उपयोग किए जाने वाले जल में रोली, लाल फूल, व गुड़ डालना न भूलें।

Advertisment

तुला —
इस राशि के जातकों को भगवान विश्वकर्मा के 108 नामों का स्मरण जरूर करना चाहिए। साथ ही आपको आज नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

वृश्चिक —
अगर आप विश्वकर्मा पूजन कर रहे हैं तो कलश स्थापना में लाल रंग की रंगोली बनाएं। इसके बाद साबुत लाल मसूर की दाल गाय को जरूर खिलाएं।

धनु —
इस राशि के जातकों को भगवान विश्वकर्मा की पूजा का विशेष लाभ पाने के लिए श्री गणेश, महादेव व गौरी को वस्त्र अर्पित करें।

Advertisment

मकर —
इस राशि के जातक विधिवत पूजा करें। आपको गायत्री मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

कुंभ —
विश्वकर्मा जयंती के दिन इस राशि के जातकों को गायत्री मंत्र का जाप करने से लाभ होगा। व्यापार से जुड़े सभी उपकरणों को शुद्ध जरूर करें।

मीन —
इस दिन आपको विश्वकर्मा पूजा के साथ—साथ आपको श्री नारायण का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।

नोट — इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी जानकारी को अमल में लाने के पहले विषय विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Bansal News bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi bansal mp news today kub hai vishvakarma jayanti vishvakarma poojan Vishwakarma Jayanti 2021 Date
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें