विश्व भारती ने विवादित प्लाट को मापने की बंगाल सरकार से मांग की -

विश्व भारती ने विवादित प्लाट को मापने की बंगाल सरकार से मांग की

कोलकाता, 16 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में विश्व भारती परिसर में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन के परिवार के कथित तौर पर जमीन पर ‘अवैध’ कब्जे संबंधी विवाद के बीच केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शनिवार को राज्य सरकार से मांग की वह प्लॉट की नपाई करे ताकि मुद्दे को हल किया जा सके।

विश्व भारती के कार्यकारी कुलसचिव (रजिस्ट्रार) अशोक महतो ने एक बयान में कहा कि कानूनी तौर पर विश्वविद्यालय से संबंधित जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए चला रहे अभियान को लेकर कुलपति प्रोफेसर बिद्युत चक्रवर्ती की आलोचना की जा रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के कई प्रतिष्ठित बुद्धिजीवियों ने इस विवाद में अर्थशास्त्री का समर्थन किया है।

बयान में विश्वविद्यालय ने मांग की है कि पश्चिम बंगाल सरकार के भूमि और भूमि सुधार विभाग के सर्वेक्षणकर्ता भूखंड को मापें और यह कार्य जल्द से जल्द हो, ताकि विवाद को स्थायी रूप से हल किया जा सके।

भाषा

नोमान शोभना

शोभना

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password