Advertisment

CG CM News: विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, प्रदेश को मिलेगा पहला आदिवासी सीएम

CG CM News: विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में काफी उल्लास है।

author-image
Shyam Nandan
CG CM News: विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, प्रदेश को मिलेगा पहला आदिवासी सीएम

CG CM News: छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर कयासों और अटकलों का धुंध छंट गया है। विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। यह नाम सामने आते ही राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनता में काफी उल्लास है।

Advertisment

विष्णु देव साय का नाम बतौर मुख्यमंत्री रायपुर में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सामने आया है। नाम की घोषणा करने के लिए बीजेपी पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद और दुष्यंत कुमार आज सुबह ही रायपुर पहुंचे थे।

बंद हुआ अटकलों का बाजार

छत्तीसगढ़ का अगला सीएम कुआँ होगा, इसे लेकर बीजेपी के ऑब्जर्वर और विधायकों की बैठक आज दिन में दोपहर बाद लगभग 2 बजे शुरू हुई थी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के नए सीएम को लेकर काफी अभी अटकलें लगाईं गई थी। कयास लगाए गए हैं कि ओबीसी वर्ग से अरुण साव और ओपी चौधरी, आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय और रेणुका सिंह के नाम पर मुहर लग सकती है।

Advertisment

छतीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री

सीएम पद की शपथ लेने के बाद विष्णु देव साय छतीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने वाले वे पहले आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे।

सीएम पद की शपथ ग्रहण की घोषणा जल्द ही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा की जाएगी।

विष्णु देव साय: एक बेदाग़ चेहरा

विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में बीजेपी पार्टी का लोकप्रिय और मान्य आदिवासी चेहरा हैं। अभी तक किसी बड़े विवाद या भ्रष्टाचार में इनका नाम नहीं रहा है। इसलिए ये जनता में साफ़-सुथरी छवि रखते हैं।

Advertisment

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है उनकी बेदाग़ छवि सबसे बड़ी ताकत है, जिसे बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व अनदेखा नहीं कर पाया।

बता दें, इन्हें एकबार प्रदेश अध्यक्ष पद हटाया भी जा चुका है। लेकिन पद से हटाए जाने के बाद भी वे पार्टी जुड़े रहे। ये पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और आरएसएस (RSS) से काफी करीबी रखते हैं।

पंच से मुख्यमंत्री तक का सफ़र

विष्णु देव साय का राजनीतिक कैरियर बतौर सरपंच शुरू, जब वे बगिया गांव के निर्विरोध सरपंच चुने गए। साय पहली बार 1990 में विधायक बने थे और 1998 तक विधायक रहे।

Advertisment

उन्होंने पहला लोकसभा का चुनाव 1999 में लड़ा और जीतकर संसद पहुंचे। साय 2004 में दोबारा सांसद बने। इसके बाद 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते। वे मोदी मंत्रिमंडल में बतौर केंद्रीय मंत्री काम कर चुके हैं।

साय रायगढ़ से तीन बार सांसद  रहे हैं। जिससे रायगढ़ के जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:

>> CG News CM Biography: विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए सीएम, जानिए पंच से मुख्‍यमंत्री तक का सफर

>> UP Politics: BSP की बैठक में मायावती ने आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, कौन हैं आकाश आनंद

>> Animal Movie: ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस में 660 करोड़ रुपये की कमाई की

>> AIIMS Deoghar Recruitment 2023: देवघर एम्स में निकली इन पदों पर भर्ती, 56 हजार प्रतिमाह सैलरी

>> Bhopal Ijtima 2023: तब्लीगी इज्तिमा का आज तीसरा दिन, मौलाना इलियास ने कहा- खिदमत ही असल इस्लाम है

cg news in hindi cg cm news new cg cm विष्णुदेव साय
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें