Advertisment

Visa Free Travel: थाइलैंड घूमने के लिए अब नहीं पड़ेगी वीजा की जरूरत,जानें कब तक कर सकेंगे सैर

Visa Free Travel: थाईलैंड सरकार टूरिज्म बढ़ाने के मकसद से भारतीय नागरिकों के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑफर लेकर आया है।

author-image
Bansal news
Visa Free Travel: थाइलैंड घूमने के लिए अब नहीं पड़ेगी वीजा की जरूरत,जानें कब तक कर सकेंगे सैर

Visa Free Travel: थाईलैंड सरकार टूरिज्म बढ़ाने के मकसद से भारतीय नागरिकों के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑफर लेकर आया है। जिसमें अब आप बिना वीजा के कर पाएंगे यहां की सैर।

Advertisment

थाईलैंड सरकार के टूरिज्म विभाग ने कहा है कि नवंबर 2023 से अगले साल मई महीने तक भारतीय इस सुविधा का फायदा उठा पाएंगे। मतलब पूरे 6 महीने हैं आपके पास यहां घूमने की प्लानिंग के लिए। इस दौरान पर्यटक वहां 30 दिनों तक रह भी सकते हैं। भारत के अलावा ताइवान के नागरिकों को भी ये सुविधा मिली है।

टूरिज्म बढ़ाने में मददगार

थाईलैंड सरकार का ऐसे समय में इस तरह का ऑफर बेशक टूरिज्म बढ़ाने में मददगार साबित होगा, क्योंकि नवंबर-दिसंबर से यहां घूमने का सीज़न शुरू हो जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर के टाइम तो यहां टूरिस्ट की बहुत ही ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

अर्थव्यवस्था में ट्रैवल-टूरिज्म का योगदान

थाई सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में ट्रैवल-टूरिज्म का बहुत ही बड़ा योगदान है। 1 जनवरी 2023 से 29 अक्टूबर 2023 तक लगभग 2.2 करोड़ पर्यटक थाईलैंड आए। जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि थाईलैंड लोगों के पसंदीदा डेस्टिनेशन्स में से एक है। सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले के बाद उनके देश में 2.8 करोड़ पर्यटक आएंगे।

Advertisment

श्रीलंका ने भी दी है छूट

थाईलैंड के अलावा श्रीलंका गवर्नमेंट ने भी इससे पहले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी है। 24 अक्टूबर को श्रीलंका के विदेश मंत्री ने बताया था कि उनकी सरकार ने 31 मार्च 2024 तक अपने देश में भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला लिया है। भारत के अलावा 6 और देशों के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की गई है.

यह भी पढ़ें 

11 November History: बुरी घटनाओं के लिए इतिहास के पन्नों पर दर्ज है आज का दिन, जानें घटनाएं

Delhi Weather Update: राजधानी में हल्की धूप खिलने से आसमान हुआ साफ, दमघोंटू धुंध से मिली राहत

Advertisment

Ayodhya Diwali 2023: राम की नगरी में फिर बनेगा एक नया रिकॉर्ड, अबकी बार इतने लाख दीपों से रोशन होगी अयोध्या

Chhattisgarh elections 2023: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दुर्ग दौरा आज, सीएम भूपेश बघेल जाएंगे गरियाबदं

World Cup 2023: ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को किया सस्पेंड, सरकार के दखल के बाद लिया फैसला

Advertisment

Travel and Tourism, Thailand, Visa Free Travel, थाइलैंड, वीजा की जरूरत, सैर, टूरिज्म विभाग

Thailand Visa-Free Travel Travel and Tourism टूरिज्म विभाग थाइलैंड वीजा की जरूरत सैर
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें