भोपाल: मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त ने बैठक में फैसला किया है कि आब यूजी और पीजी की पढ़ाई दूरदर्शन चैनल के माध्यम से करवाई जाएगी। कॉलेज के छात्र छात्राओं को दूरदर्शन के माध्यम से शाम 7 बजे से रात 10 बचे तक वर्चुअल क्लासेस दी जाएंगी।
कुलपति और रजिस्ट्रार के साथ बैठक में लिया फैसला
दरअसल, कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई को काफी नुकसान हो रहा है और दूसरी तरफ कोरोना का संक्रमण भी लगातार बढ़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त ने कुलपति और रजिस्ट्रार के साथ बैठक की जिसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि यूजी और पीजी की पढ़ाई दूरदर्शन के जरिए करवाई जाएगी। बता दें कि ये क्लासेस करीब 3 घंटे लगेगी। आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है कि 15 अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं जिसके बाद यह प्रस्ताव शासन स्तर पर रखा जाएगा।
30 मिनट का होगा एक पीरियड
जनवरी 2021 से मार्च 2021 तक दूरदर्शन में पढ़ाई का कार्यक्रम चलेगा। रात 7 बजे से लेकर 10 बजे तक 3 घंटे तक कक्षाएं चलेंगी। जिसमें रोजाना हर क्लास और सेमेस्टर की पढ़ाई होगी। तीस मिनट का एक पीरियड होगा।