Advertisment

Virat Kohli T20 WC Record: सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने कोहली ! 1024 रन बनाकर रचा कीर्तिमान

author-image
Bansal News
Virat Kohli T20 WC Record: सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने कोहली ! 1024 रन बनाकर रचा कीर्तिमान

Virat Kohli T20 WC Record: खेल जगत के लिए क्रिकेट से एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है जहां पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में विराट कोहली (Virat Kohli) का जलवा छा गया है। जहां पर उन्होंने नया कीर्तिमान रचते हुए 1024 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी का नाम रैकिंग में दर्ज किया है।

Advertisment

जानें कैसा विराट का खेल करियर

आपको बताते चलें कि, क्रिकेटर विराट कोहली ने यह रिकॉर्ड सिर्फ 23 पारियों में अपने नाम कर लिया है. जबकि, महेला जयवर्धने ने 1016 रन बनाने के लिए 31 पारियों का सहारा लिया था. महेला जयवर्धने का औसत 39.07 का रहा. वहीं, विराट कोहली ने 85 से ज़्यादा के औसत से इन रनों का आंकड़ा छुआ है। बताया जा रहा है कि, इस रैकिंग में सूर्यकुमार यादव समेत रोहित शर्मा का नाम सामने आया है। इस लिस्ट में रोहित शर्मा भी 921 रनों के साथ नंबर चार पर मौजूद हैं. रोहित शर्मा से उपर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ क्रिसे गेल 965 रनों के साथ नंबर तीन पर हैं. रोहित शर्मा अब तक टी20 विश्व कप में कुल 34 पारियां खेल चुके हैं, वहीं क्रिस गेल ने कुल 31 पारियों में ये रन बनाए हैं।

शानदार परफॉर्म कर रहे कोहली

आपको बताते चले कि, टी20 विश्व कप 2022 में अब तक विराट कोहली ने शानदार परफॉर्म किया है. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में उन्होंने नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मैच में विराट के बल्ले से 62* रनों की पारी निकली थी।

virat kohli टी20 वर्ल्ड कप t20 world cup 2022 t20 wc 2022 Ind vs Ban Mahela Jayawardene T20 World Cup History T20 World Cup Record Virat Kohli Record Virat Kohli T20 WC Record Virat Kohli T20 World Cup Record Highest Run Scorer Mens T20 WC History Surpasses Mahela Jayawardene IND vs BAN T20 Match Virat Kohli Record
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें