Advertisment

Virat Kohli in Premanand Maharaj ashram: ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद किंग कोहली के असफलता पर प्रेमानंद महाराज से सवाल

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों के साथ शुक्रवार को प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए थे। यहां विराट ने प्रेमानंद महाराज से असफलता पर सवाल पूछे और उनका आशीर्वाद लिया।

author-image
Bansal news
virat kohli

Virat Kohli in Premanand Maharaj ashram: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और दोनों बच्चों के साथ शुक्रवार को प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के आश्रम गए थे। यहां विराट ने प्रेमानंद महाराज से असफलता पर सवाल पूछे और उनका आशीर्वाद लिया। हाल ही में विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस आए जहां वह रन बनाने के लिए जूझ रहे थे।  

Advertisment

virat kohli

सवाल- कभी सफलता मिलती है तो कभी असफलता ऐसे में क्या करें? 

जवाब- इस पर प्रेमानंद महाराज ने टीम वर्क की बात कही। महाराज ने कहा- 15-20 लोग एक खेल में होते हैं। ऐसे में कई खिलाड़ियों के प्रारब्ध इसमें शामिल होते हैं। आपके अभ्यास में कमी नहीं है, लेकिन प्रारब्ध उसमें जुड़ा हुआ है। अब यदि उसमें अशुभ प्रारब्ध ज्यादा जुड़ गया है, तो ऐसे में आपको भी हारजनित दुख भोगना पड़ेगा। 

सवाल- क्या खेल में प्रारब्ध जुड़ा होता है?

जवाब- विराट के इस सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने कहा- बिलकुल प्रारब्ध जुड़ा होता है। अभ्यास की कमी ना होने पर भी प्रारब्ध आपको फेल कर देता है। अभ्यास पूर्ण है और प्रारब्ध पूर्ण है तो विजय की प्राप्ति होती है। 

सवाल- कभी-कभी कैच छूट जाता है क्या इसमें भी प्रारब्ध भी होता है? 

जवाब- कैच छूटने को भी महाराज ने प्रारब्ध और अभ्यास से जोड़ा। महाराज ने कहा- खेल में मानिए 15-20 लोग जुड़े हैं और ये अभ्यास में बहुत प्रवीण हैं, लेकिन इस बार प्रारब्ध है कि दुख भोगना है। आपको उनके संग के प्रभाव से क्योंकि पूरा खेल एक खिलाड़ी से तो होगा नहीं। इसलिए आपका किया हुआ अभ्यास भी फेल हो जाएगा। 

Advertisment

सवाल- असफलता में हमें कैसे रहना है? 

जवाब- महाराज ने सलाह दी कि ऐसे में हमें भगवान का चिंतन करते रहना चाहिए। साथ ही धैर्य रखना पड़ेगा क्योंकि ये बड़ा कठिन है। महाराज ने कहा- असफलता में कोई धैर्यपूर्वक मुस्कुरा कर निकल जाए ये बहुत बड़ी बात होती है।

virat kohli Anushka Sharma king kohli Cricketer Virat Kohli premanan maharaj
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें