Advertisment

Virat Shift In London: क्या विराट और अनुष्का छोड़ देंगे भारत? लंदन जाने के बाद पहला वीडियो आया सामने

Virat Shift In London: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन में यूनियन चैपल में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गायक कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे।

author-image
aman sharma
Virat Shift In London: क्या विराट और अनुष्का छोड़ देंगे भारत? लंदन जाने के बाद पहला वीडियो आया सामने

Virat And Anushka Can Shift In London: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ भारत आई टीम इंडिया का मुंबई विक्ट्री परेड को आयोजित किया गया था, इस परेड में विराट कोहली भी शामिल हुए थे।

Advertisment

हालांकि, इसके बाद वह लंदन के लिए रवाना हो गए। तब से विराट कोहली लंदन में ही हैं और उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। जबकि लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर विराट कोहली लंदन में क्या कर रहे हैं?

https://twitter.com/BluntIndianGal/status/1812326086119915963

कीर्तन में पहुंचे विराट-अनुष्का

विराट कोहली के लंदन जाने के बाद सोशल मीडिया पर सिर्फ यही चर्चा हो रही है कि क्या विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा कहीं भारत को छोड़कर लंदन में बसने का प्लान तो नहीं कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कोहली और अनुष्का शर्मा का एक नया वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस के मन में काफी सारे सवाल भी उठने लगे हैं।

https://twitter.com/ViratGangIN/status/1812317728146850286

सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह यूनियन चैपल में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गायक कृष्ण दास के कीर्तन का है। यहां पर विराट और अनुष्का साथ में पहुंचे थे। वहीं, इस कीर्तन की कुछ तस्वीरों को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्ट्राग्राम पर भी शेयर किया था।

Advertisment

लंदन में रहेंगे विराट-अनुष्का?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा काफी समय से वामिका और अकाय के साथ लंदन में ही रह रही हैं। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खिताब जीतने के बाद विराट कोहली भी अपने परिवार के पास लंदन लौट गए थे। बता दें कि विराट और अनुष्का के दोनों बच्चों का जन्म ही लंदन में ही हुआ था। जबकि कई मौकों पर विराट कोहली को लंदन में स्पॉट किया गया है।

https://twitter.com/onlyprathamesh/status/1812260952106307978

विराट कोहली ने जब-जब क्रिकेट से ब्रेक लिया है, तब-तब वह अपना अधिकांश समय लंदन में अपने परिवार के पास ही मनाते हैं। बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि विराट कोहली का लंदन में घर है और वह जल्द ही भारत को छोड़कर अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ लंदन में ही शिफ्ट हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Irfan Pathan Magical Ball: इरफान की खतरनाक स्विंग के आगे पाकिस्तानी कप्तान ढेर, बॉल देख उड़ जाएंगे होश; देखें Video

Advertisment

ये भी पढ़ें- Trainee IAS Pooja Khedkar: पूजा खेडकर के बचाव में उतरे पिता, बोले सारे सर्टिफिकेट्स हैं वैलिड; कुछ लोग रच रहे हैं साजिश

Advertisment
चैनल से जुड़ें