Advertisment

Virat Kohli Anushka Sharma Son: विराट और अनुष्का के बेटे अकाय की पहली झलक, गोद में लिए नजर आए कोहली, आप भी देखें तस्वीर

Virat Kohli Anushka Sharma Son Akaay: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी ज्‍यादा पसंद की जानें वाली जोड़ियों में से एक हैं।

author-image
Aman jain
Virat Kohli Anushka Sharma Son: विराट और अनुष्का के बेटे अकाय की पहली झलक, गोद में लिए नजर आए कोहली, आप भी देखें तस्वीर

Virat Kohli Anushka Sharma Son Akaay: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी ज्‍यादा पसंद की जानें वाली जोड़ियों में से एक हैं।

Advertisment

दोनों के पूरी दुनिया में करोड़ो की संख्‍या में फैन हैं। विराट और अनुष्‍का ने साल 2017 में शादी की थी। इस शानदार कपल की साल 2021 में एक बच्‍ची हुई जिसका नाम इन्‍होंने वामिका कोहली रखा।

वामिका के आने के बाद भी कपल को परिवार अधूरा लगता था जिसे उनके बेटे अकाय कोहली ने आकर पूरा किया।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1813921552586653951

काफी समय से विराट और अनुष्‍का के फैंस नन्हे बच्चे की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। आज तक विराट और अनुष्‍का ने अपने बच्‍चे की नो-पिक्चर पॉलिसी जारी रखी है।

Advertisment

यानी दोनों ने आज तक अकाय कोहली की एक भी पिक्‍चर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है, लेकिन अब हमें विराट और अनुष्का के नन्हें राजकुमार अकाय कोहली की पहली झलक मिल गई है।

आइए हम आपको अकाय की झलक दिखाते हैं।

लंदन से आई है झलक सामने

Virat Kohli के एक फैन पेज ने उनकी पत्नी Anushka Sharma के साथ बेटे अकाय की एक प्‍यारी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ये झलक उस समय की है जब विराट और अनुष्‍का लंदन में फूल खरीद रहे थे। इस सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह वह था जिस तरह से विराट ने अपने बेटे अकाय को गोद में लिया हुआ था।

Advertisment

publive-image

विराट अपने प्‍यारे अकाय को काले रंग के कपड़ों में लिए देखे गए। अनुष्का की बात की जाए तो यह सफेद टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में बहुत फैंस को बहुत सुंदर लग रही थीं, जबकि विराट ने बेज रंग की टी-शर्ट पहनी थी और इसे सफेद पैंट के साथ पेयर किया था। फैंस को अपने प्‍यारे कपल का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

publive-image

विराट कर चुके हैं बच्‍चों के बारे में बा‍त

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जब एक इंटरव्यू में विराट कोहली से उनके बच्चों के बारे में पूछा गया की 'पप्पू कैसा है' सबसे पहले, तो क्रिकेटर को इसे समझने में समय लगा और जब वे इस बात का मतलब समझ गए तो प्‍यारी से हंसी के साथ बोले कि बच्चा अच्छा है।

https://twitter.com/Trend_VKohli/status/1813858984421634261

इसके साथ क्रिकेटर ने एक किस्‍सा और शेयर किया कि उनकी बच्ची वामिका ने पहली बार बल्ला घुमाया तो वो बहुत खुश थी।

Advertisment

सोशल मीडिया से दी थी अकाय की खुशखबरी

विराट और अनुष्‍का ने 20 फरवरी, 2024 को एक पिक्‍चर को सोशल मीडिया पर शेयर कर जानकारी दी थी की उन्‍हें एक बेटा हुआ है।

जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा। 'अकाय' नाम का एक गहरा अर्थ है। हिंदी में इसका अर्थ है निराकार और तुर्की में नाम का अर्थ है 'पूर्णिमा' या 'चमकता हुआ चांद', और संस्कृत में अकाय का अर्थ सर्वोच्च शक्ति होता है।

यह भी पढ़ें- Stree 2 Trailer: फिल्म स्त्री 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा सरकटे प्रेत का साया, इस दिन रिलीज होगी मूवी, फैंस को इंतजार

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें