Advertisment

VIRAL: जवान की उम्र 100 साल, खड़े होंने में भी समस्या, लेकिन सैल्यूट देख करेंगे गर्व, देखें वीडियो

author-image
Bansal news
VIRAL: जवान की उम्र 100 साल, खड़े होंने में भी समस्या, लेकिन सैल्यूट देख करेंगे गर्व, देखें वीडियो

VIRAL: सोशल मीडिया पर सेना के पूर्व अधिकारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। दरअसल, वीडियो में नेशनल डिफेंस अकेडमी के पूर्व ड्रिल ट्रेनर सूबेदार मेजर गोविंद स्वामी दिखाई दे रहे है। उनके 100वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें सम्मानित करने के लिए एक प्रोग्राम का आयोजन हुआ था। इस प्रोग्राम में शामिल होंने आए सूबेदार मेजर गोविंद स्वामी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisment

दरअसल, आनंद महिंद्रा के द्वारा शेयर किया गया वीडियो बेंगलुरु का है। जहां मेजर स्वामी के सम्मान समारोह का आयोजन मद्रास सैपर्स द्वारा किया गया था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही सूबेदार मेजर गोविंद स्वामी कार्यक्रम स्थल पहुंचते है उनके लिए व्हीलचेयर लाया जाता है जिसकी मदद से उन्हें स्टेज तक लाया गया। कार से उतरकर व्हीलचेयर पर बैठने तक के बीच में देखा जा सकता है कि वो सही से खड़ा भी नहीं हो पा रहे है। वीडियो के लास्ट में मेजर स्वामी अधिकारियों को सैल्यूट करते हैं। इसे देखकर हर कोई उस जज्बे को सलाम कर रहा है जिसके साथ स्वामी ने सैल्यूट किया। अब तक इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। देखें वीडियो...

https://twitter.com/anandmahindra/status/1576778308075032581?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1576778308075032581%7Ctwgr%5Ead6acf824c78c04f1abdc764c6b2fb7ab803714f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.dnaindia.com%2Fhindi%2Fviral%2Fnews-100-year-old-army-officer-honored-oh-his-birthday-4054315

viral news Subedar Major Govinda Swamy Indian Army anand mahindra
Advertisment
चैनल से जुड़ें