Advertisment

आज का इतिहास: युक्ता मुखी ने 5 दिसंबर 1999 में दुनिया की सबसे सुंदर लड़की का जीता था खिताब

आज के इतिहास में 5 दिसंबर 1999 का दिन भारत के लिए खास है। इसी दिन युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया था। अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास और प्रभावी प्रस्तुति के दम पर उन्होंने दुनिया की सबसे सुंदर लड़की का खिताब हासिल किया।

author-image
Sourabh Pal

देश और दुनिया में 05 दिसम्बर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे.

सात अक्टूबर, 1979 को बेंगलुरु में जन्मी युक्ता मुखी ने पांच दिसंबर, 1999 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। आपको बता दें कि युक्ता ने 'मेमसाहब', लव इन जापान जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन कोई भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी. फिल्मों से संन्यास लेकर युक्ता ने 2008 में न्यूयॉर्क के एक बड़े बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की. यह शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई. उन्होंने मीडिया के सामने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाए. 2014 में दोनों का तलाक हो गया.

1941 : प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का लाहौर में निधन हुआ था।
1969 : निशानेबाजी में दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली मशहूर निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म हुआ था।
1971 : भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी थी।
2005 : ब्रिटेन ने कानून बनाकर समलैंगिकता को वैध करार दिया था।
2013 : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन हुआ था।  

Advertisment
History Today celebrity news bollywood
Advertisment
चैनल से जुड़ें