मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने एक बार फिर अपनी विवादित टिप्पणी पर सफाई और माफी पेश की है। उन्होंने भारतीय सेना की महिला अधिकारी और 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान मीडिया ब्रीफिंग के लिए चर्चित रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद देशभर में हंगामा हुआ। विवाद होने पर वो पहले भी माफी मांग चुके हैं। लेकिन उन्होंने एक बार फिर दोहराया है कि उनका इरादा किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना या किसी समुदाय को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मंत्री विजय शाह ने अपने बयान में कहा, "मैंने किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना या समाज के किसी वर्ग का अपमान करने का इरादा नहीं रखा था। ये शब्द देशभक्ति के जोश, उत्साह और जज्बे में निकल गए। गलती के पीछे के भावना को समझा जाए। जैसा कि सब जानते हैं, मेरा कोई दुर्भावना नहीं था। मैंने कई बार दिल से माफी मांगी है और आज फिर मांग रहा हूं। मेरी इस छोटी सी गलती से इतना विवाद होना मेरे लिए बेहद दर्दनाक है। मुझे यकीन है कि मेरे भावनाओं को सही संदर्भ में समझा जाएगा।
'अपमान करने का इरादा नहीं था..' मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया मामले में फिर मांगी माफी
मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर एक बार फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us