Advertisment

आज का इतिहास: मैं दोबारा जन्म लूँगा, पढ़ लिखकर फिर.... क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह का जन्म हुआ था

आज का इतिहास: ठाकुर रोशन सिंह की क्रांतिकारी बातें, काकोरी कांड, रामसे मैक्डोनाल्ड, देहरादून पुस्तकालय, Slumdog Millionaire ऑस्कर, नरेंद्र चंचल और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा।

author-image
Sourabh Pal

ठाकुर रोशन सिंह असहयोग आंदोलन के दौरान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुए गोलीकांड में सजा काटने के बाद जब शांति से जीवन बिताने के लिए घर लौटे, परन्तु  जल्द ही हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन में शामिल हो गए। 9 अगस्त 1925 को काकोरी स्टेशन के पास जो सरकारी खजाना लूटा गया था उसमें ठाकुर रोशन सिंह शामिल नहीं थे, फाँसी से पहली रात ठाकुर रोशन सिंह कुछ घण्टे सोये फिर देर रात से ही ईश्वर भजन करते रहे। पहरेदार से कहा- 
आत्मा तो अजर-अमर है, मैं दोबारा जन्म लूँगा, पढ़ लिखकर फिर देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करूँगा और देश स्वतंत्र होने पर फिर विवाह करूँगा और उस विवाह की तैयारी मैंने आज ही की है।

Advertisment


1924 -रामसे मैक्डोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बनें थे।

1963 - देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।

2009 - फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयर को ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ था।

2021 - देश के नामी भजन गायकों में शुमार  नरेंद्र चंचल का निधन हुआ था।

2024 - अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक आयोजन हुआ था।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें