Advertisment

आज का इतिहास राष्ट्रीय फुटबॉल लीग का पहला मैच: ईस्ट बंगाल ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 2-1 से हराया

आज के इतिहास में भारतीय फुटबॉल का अहम दिन दर्ज है, जब राष्ट्रीय फुटबॉल लीग का पहला मुकाबला खेला गया। इस ऐतिहासिक मैच में ईस्ट बंगाल ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 2-1 से हराया।

author-image
Sourabh Pal

देश और दुनिया में 17 दिसम्बर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे. राष्ट्रीय फुटबॉल लीग के उद्घाटन सत्र का पहला मैच 17 दिसंबर 1996 को कलकत्ता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बीच शाम लगभग 5:45 बजे शुरू हुआ था। इसका उद्घाटन तत्कालीन भारत के प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने किया था । ईस्ट बंगाल ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 2-1 से हराया, जिसमें रमन विजयन ने अपनी टीम के लिए दो गोल किए, पहला गोल 10वें मिनट में आया था। 1803 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने ओडिशा पर कब्जा किया था। 1902 : इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया था। 1940 : महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया था। 2002 : तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया था। 2008 : शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें