देश और दुनिया में 30 जनवरी यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे. 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने की थी। हत्या करने से एक दिन पहले नाथूराम ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपने मित्र नारायण आप्टे और विष्णु करकरे के साथ वेटिंग रूप में रात गुजारी। उसने सुबह उठते ही आप्टे से कहा कि उसे मूंगफली खाने का मन कर रहा है। आप्टे गोडसे के लिए मूंगफली खरीदने के लिए स्टेशन से बाहर तक गए।आप्टे थोड़ी देर बाद आकर बोले कि मूंगफली कहीं नहीं मिल रही है, कहो तो काजू या बादाम ला दूं? गोडसे ने कहा- उनकी तो सिर्फ मूंगफली खाने का मन हो रहा है। इसके बाद आप्टे फिर बाहर निकले और इस बार वो मूंगफली लेकर ही लौटे। 1911: ‘कैनेडियन नेवल सर्विस’ का नाम बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया था। 1949 में रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई थी। 1971 में इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण हुआ था। 1972 में पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया था। 2013 में दक्षिण कोरिया ने अपना पहला कैरियर रॉकेट नारो-1 प्रक्षेपित किया था।
आज का इतिहास: नाथूराम गोडसे ने आख़िर महात्मा गांधी की हत्या क्यों की?
आज का इतिहास 30 जनवरी महत्वपूर्ण घटनाओं से भरा है। 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की। 1911 में रॉयल कैनेडियन नेवी बनी, 1949 में रात्रि एयर मेल शुरू, 1971 में विमान अपहरण और 2013 में दक्षिण कोरिया ने नारो-1 लॉन्च किया।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us