Advertisment

क्या इस बार पोपटलाल की शादी होगी या फिर अधूरी रह जाएगी? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई!

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक बार फिर पोपटलाल की शादी का ट्रैक सुर्खियों में है। जयपुर पतंग महोत्सव में बबली के साथ उनका खास मुकाबला होगा। फैंस जानना चाहते हैं कि क्या इस बार पोपटलाल दूल्हा बनेंगे या फिर कहानी पलट जाएगी।

author-image
Sourabh Pal

तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में इस बार फैंस को पोपटलाल की शादी का ट्रैक देखने को मिल रहा है। शो की टीम जयपुर में पतंग महोत्सव के लिए पहुंची है, जहां पोपटलाल और जयपुर की बबली के बीच पतंग काटने का कॉम्पिटिशन होगा। सालों से पोपटलाल को मोस्ट एलिजिबल बैचलर दिखाया जाता है, लेकिन उनकी शादी हर बार टल जाती है।

Advertisment

श्याम पाठक, जो पोपटलाल का रोल निभाते हैं, कहते हैं कि जब भी शादी का ट्रैक आता है, ऑडियंस बहुत एक्साइटेड हो जाती है। इस बार भी लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर पोपटलाल की शादी होगी या नहीं। श्याम कहते हैं कि कई मजेदार और exciting moments आने वाले हैं और जल्द ही सबको पता चलेगा कि पोपटलाल इस बार दूल्हा बनेगा या नहीं। उन्होंने कहा कि पोपटलाल की शादी ना होने पर फैंस का गुस्सा उन्हें प्यार के रूप में लगता है। यह सिर्फ इसलिए है कि लोग पोपटलाल को शादी के पल में देखना चाहते हैं। श्याम खुद पॉजिटिव रहते हैं और फैंस को भरोसा दिलाते हैं कि एक दिन पोपटलाल का घर जरूर बसेगा। 

Advertisment
चैनल से जुड़ें