Advertisment

जिसे दूल्हा बनना था, वो तिरंगे में लिपटा लौटा

रोहतक के ककराना गांव में सुखोई SU-30 MKI विमान दुर्घटना में शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शादी से पहले ही उनकी शहादत से गांव में मातम छा गया, मंगेतर के आंसुओं ने सबको भावुक कर दिया।

author-image
Ujjwal Jain

रोहतक के ककराना गांव में सुखोई (SU-30 MKI) विमान दुर्घटना में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिस घर में जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां आज मातम पसरा है। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए अपनी सैन्य वर्दी में पहुंची उनकी मंगेतर के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। तिरंगे में लिपटे इस वीर सपूत की शहादत और इस मार्मिक दृश्य ने आज पूरे देश की आंखें नम कर दी हैं। देश आपके सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। जय हिंद!

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें