Advertisment

आरएसएस के 100 साल का इतिहास दिखाएगी फिल्म ‘शतक’, टीज़र हुआ वायरल

फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का टीज़र रिलीज़, जिसमें RSS के सौ साल के सफर, विचार और सामाजिक योगदान को दिखाया गया है; गीत ‘भगवा है अपनी पहचान’ मोहन भागवत ने लॉन्च किया।

author-image
Sourabh Pal


आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करेंगे, जो भारत के सबसे बड़े और सबसे चर्चित संगठन यानी RSS के 100 सालों के इतिहास को बड़े पर्दे पर उतारने वाली है। फिल्म का नाम है....‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ और हाल ही में इसका दमदार टीज़र रिलीज़ हो गया है!"
आप जानते ही हैं कि 2025 में आरएसएस ने अपने 100 साल पूरे किए। इसी ऐतिहासिक सफर को दिखाने के लिए यह फिल्म बनाई गई है। खास बात ये है कि इस फिल्म का गाना ‘भगवा है अपनी पहचान’ खुद सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने लॉन्च किया है, जिसे सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज़ दी है।
अक्सर संघ को लेकर लोगों के मन में कई सवाल और कुछ गलतफहमियां भी रहती हैं। फिल्म के निर्देशक आशीष मॉल का कहना है कि यह फिल्म उन्हीं भ्रमों को दूर करेगी। इसमें आपको स्वतंत्रता संग्राम में संघ का योगदान, उन पर लगे प्रतिबंध और इमरजेंसी जैसे अहम किस्से देखने को मिलेंगे। फिल्म की टैगलाइन ही इसकी ताकत बयां करती है..'ना रुके, ना थके, ना झुके'...19 फरवरी, 2026 को यह फिल्म सिनेमाघरों में आने वाली है। अगर आप भी इतिहास और राष्ट्रवाद की कहानियों में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए है। क्या आप इस फिल्म को देखने जाएंगे? हमें कमेंट्स में अपनी राय ज़रूर बताएं!"

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें