Advertisment

गली में खेलते हुए पड़ा मिला iPhone 17 प्रो मैक्स फिर बच्चों ने जो किया...

संभल में गली में खेलते समय बच्चों को महंगा iPhone 17 Pro Max मिला। लालच न करते हुए उन्होंने फोन पुलिस स्टेशन में जमा कर दिया। संभल पुलिस ने फोन उसके असली मालिक तक पहुंचाया। बच्चों की ईमानदारी और इंसानियत की हर तरफ सराहना हो रही है।

author-image
Ujjwal Jain

उत्तर प्रदेश के संभल में बच्चों ने सच्चाई और इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल पेश की है। गली में खेलते समय जब उन्हें बेहद महंगा 'iPhone 17 Pro Max' पड़ा मिला, तो उन्होंने बिना किसी लालच के उसे सीधा पुलिस स्टेशन जाकर जमा कर दिया। संभल पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए यह फोन उसके असली मालिक तक सुरक्षित पहुँचा दिया। इन नन्हे बच्चों की इस बड़ी सोच और नेक नीयत की आज हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है!

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें