राजस्थान : अभिनेता रणवीर सिंह के साथ डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने किया डांस#RanveerSingh#DonaldTrumpJr#RajasthanWedding#ViralDance#CelebrityNews#IndianWedding#TrumpJr#Bollywoodpic.twitter.com/0g8fD7jewf
— Bansal News Digital (@BansalNews_) November 22, 2025
राजस्थान में आयोजित एक शाही संगीत समारोह में बॉलीवुड और अमेरिकी राजनीति का अनोखा संगम देखने को मिला। अभिनेता रणवीर सिंह ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के साथ स्टेज पर धमाकेदार डांस किया। दोनों का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह समारोह अरबपति राजू मंटेना और पद्मजा मंटेना की शादी के संगीत का बताया जा रहा है। वीडियो में रणवीर सिंह अपनी एनर्जी से भरे अंदाज़ में डांस करते दिख रहे हैं, वहीं ट्रंप जूनियर भी उनके स्टेप्स मैच करने की कोशिश करते नजर आते हैं। उनके साथ ट्रंप जूनियर की गर्लफ्रेंड किमबर्ली गिलफॉयल भी इस जश्न में शामिल हुईं और स्टेज पर डांस करती दिखीं।
इस हाई-प्रोफाइल इवेंट ने दो बिल्कुल अलग दुनिया—बॉलीवुड और अमेरिकी राजनीतिक परिवार—को एक मंच पर लाकर खूब सुर्खियां बटोरीं। समारोह की ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें