Advertisment

प्रयागराज: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया बनावटी, शिकायतकर्ता पर उठाए सवाल

प्रयागराज की ADJ रेप और POCSO स्पेशल कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इन आरोपों को पूरी तरह "बनावटी" करार दिया है।

author-image
Sourabh Pal

प्रयागराज में ADJ रेप और POCSO स्पेशल कोर्ट ने पुलिस को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के सिलसिले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, "...कोर्ट की अपनी प्रक्रिया है। कोर्ट ने शिकायत दर्ज कर ली है और दर्ज करने के बाद वे जांच करेंगे... हम लोगों ने इस मामले के बनावटी होने के बारे में कोर्ट को बता दिया है... जो आशुतोष(शिकायतकर्ता) नाम के व्यक्ति हैं उनका नाम हिस्ट्रीशीटर के तौर पर उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला थाना के अंतर्गत दर्ज है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो खुद भुक्तभोगी हैं और कहते हैं कि उन्होंने(आशुतोष पांडे ने) उनके ऊपर भी झूठा केस दर्ज किया गया... हमारे द्वारा जो आक्षेप लगाया गया है वो अपने आप को जगतगुरू कहने वाले व्यक्ति के चेले के द्वारा लगाया गया है। इसका मतलब क्या है? इसका मतलब है कि सनातन धर्म को किसी बाहरी व्यक्ति से खतरा नहीं है बल्कि ये अंदर के ही लोग हैं जो हिंदू धर्म को नष्ट करना चाहते हैं, शंकराचार्य नाम की संस्था को नष्ट करना चाहते हैं...

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें