दक्षिण अफ्रीका पहुंचे PM मोदी का बच्चों ने किया स्वागत, G20 समिट में भाग लेंगे PM #PMModi#G20Summit#SouthAfrica#Johannesburg#ModiInAfrica#IndiaGlobal#G20Indiapic.twitter.com/PaEiDQ0lX1
— Bansal News Digital (@BansalNews_) November 22, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंच गए हैं। उनके एयरपोर्ट पहुंचते ही भारतीय समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। खास बात यह रही कि वहां मौजूद बच्चों ने भारतीय तिरंगा लहराकर और पारंपरिक अंदाज़ में PM मोदी का अभिवादन किया। यह दृश्य बेहद भावुक और यादगार बन गया।
PM मोदी की यह यात्रा भारत की वैश्विक भूमिका को और मजबूत करने का मौका देती है। G20 समिट में वह दुनिया के शीर्ष नेताओं के साथ वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल साउथ के मुद्दों और विकास के एजेंडा पर चर्चा करेंगे।
दक्षिण अफ्रीका के इस दौरे से न सिर्फ भारत-साउथ अफ्रीका रिश्ते मजबूत होंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्थिति भी और प्रभावी होने की उम्मीद है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें