Advertisment

पिलखुवा में मासूम बच्चों समेत नाले में गिरा बाइक सवार!

हापुड़ के पिलखुवा में मुख्य बाजार रोड पर एक बाइक सवार अपने दो मासूम बच्चों के साथ खुले और गहरे नाले में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूरी घटना CCTV में कैद हुई, जिससे नगरपालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई।

author-image
Ujjwal Jain

हापुड़ के पिलखुवा कस्बे में नगरपालिका की एक बड़ी और जानलेवा लापरवाही सामने आई है। मुख्य बाजार रोड पर एक बाइक सवार अपने दो मासूम बच्चों के साथ गहरे खुले नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह पूरी खौफनाक घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाती है कि आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है?

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें