देश और दुनिया में 22 दिसम्बर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे. हर साल 22 दिसंबर को देशभर में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिनका योगदान आज भी आधुनिक गणित और वैज्ञानिक अनुसंधान को दिशा दे रहा है। भारत सरकार ने दिसंबर 2011 में औपचारिक रूप से 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया था। यह निर्णय श्रीनिवास रामानुजन के असाधारण गणितीय योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया था। इसके बाद वर्ष 2012 को पूरे देश में नेशनल मैथमेटिक्स डे के रूप में मनाया गया। श्रीनिवास रामानुजन ने गणितीय विश्लेषण, संख्या सिद्धांत, अनंत श्रेणियां जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी कार्य किए।
1843: रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए थे।
1851: देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से चलाई गई थी।
1882: थॉमस एडिसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया था।
1910: अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी किया था।
1901: शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया था।
आज का इतिहास: 22 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय गणित दिवस ? कौन थे देश के महान गणितज्ञ ?
भारत में 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान भारतीय गणितज्ञ सिर् श्रीनिवास रामानुजन (Srinivasa Ramanujan) के जन्मदिन के सम्मान में चुना गया है।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें