Advertisment

नागपुर SBL फैक्ट्री में भीषण धमाका, कई मजदूर मारे गए

नागपुर के राउलगांव स्थित SBL एनर्जी लिमिटेड की विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ, जिसमें अब तक 17 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। कई कर्मचारी घायल हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

author-image
Sourabh Pal

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के राउलगांव स्थित SBL एनर्जी लिमिटेड की विस्फोटक फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण धमाका हो गया। इस हादसे में अब तक करीब 17 मजदूरों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाका डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ, जहां उस समय कई कर्मचारी काम कर रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं, जबकि हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें