Advertisment

मुरैना: क्रिमिनल के कंधे पर पुलिस... थाने में ढोल-नगाड़ों के साथ बर्थडे पार्टी करने पर जौरा TI सस्पेंड

मुरैना के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला का गैंगस्टर के कंधे पर बैठकर थाने में बर्थडे मनाने का वीडियो वायरल हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने नाराजगी जताई, जिसके बाद एसपी ने टीआई को सस्पेंड कर दिया। अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए।

author-image
Rahul Garhwal

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपराधियों से नजदीकियां और थाना परिसर में जन्मदिन का जश्न मनाने के मामले में मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला के कृत्य को लेकर खासी नाराजगी जताई है। सीएम के निर्देश के बाद मुरैना एसपी ने जौरा थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीएम ने साफ कर दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें