Rani Mukerji की Mardaani 3 ने उड़ाए होश, रोंगटे खड़े कर देने वाला है Climax!#Mardaani3#RaniMukerji#Mardaani3Review#ShivaniShivajiRoy#YRF#BoxOfficeCollection#AbhirajMinawala#Mardaani3PublicReview#CrimeThrillerpic.twitter.com/ytzQfVP4iT
— Bansal News Digital (@BansalNews_) January 30, 2026
यशराज फिल्म्स की हिट फ्रेंचाइजी ‘मर्दानी’ अब तीसरे PART के साथ बड़े पर्दे पर आ चुकी है। इस बार भी रानी मुखर्जी ने पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में धमाकेदार वापसी की है। फिल्म का DIRECTION अभिराज मीनावाला ने किया है, जिन्होंने इसे इंटेंस और गंभीर रखा। विलेन मल्लिका प्रसाद ने भी अपने किरदार में जान फूंक दी। जानकी बोड़ीवाला और मिखाइल यावलकर भी अहम किरदार निभाते नजर आए। सोशल मीडिया पर नेटिजंस रानी की पावरफुल परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। एक्शन सीन्स, डायलॉग डिलीवरी और इमोशनल क्लाइमैक्स को काफी सराहा जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि ये पहले पार्ट जितना इंटेंस नहीं है, लेकिन रानी ने फिल्म को अपने दम पर संभाला। ‘मर्दानी 3’ को गंभीर, असरदार और पैसा वसूल बताया जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि रानी मुखर्जी का स्क्रीन प्रेजेंस और किरदार की ताकत इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है। आपको ये फिल्म कैसी लगी कमेंट्स में हमें जरूर बताएं...
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us