Advertisment

'शो मस्ट गो ऑन': लाइव टीवी पर गूंजा सायरन, गेस्ट के साथ बंकर की तरफ दौड़ी एंकर!

इजरायल में लाइव टीवी प्रसारण के दौरान मिसाइल हमले का सायरन बजते ही महिला एंकर ने सूझबूझ दिखाते हुए मेहमान संग बंकर की ओर दौड़ लगाई। वायरल वीडियो जंग के बीच पत्रकारों के साहस और ‘शो मस्ट गो ऑन’ की भावना को दर्शाता है।

author-image
Ujjwal Jain

जंग के बीच पत्रकारिता की एक खौफनाक लेकिन साहसिक तस्वीर सामने आई है। इजरायल में एक लाइव न्यूज ब्रॉडकास्ट के दौरान अचानक मिसाइल हमले का सायरन बजने लगा। खतरे को भांपते हुए महिला एंकर ने कैमरे के सामने घबराने के बजाय गजब की सूझबूझ दिखाई और अपने मेहमान को लेकर सीधे सुरक्षित बंकर की ओर दौड़ लगा दी। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो साबित करता है कि हालात चाहे जितने भी खतरनाक हों, एक रिपोर्टर के लिए 'शो मस्ट गो ऑन'!

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें