Advertisment

खामेनेई के सीक्रेट अंडरग्राउंड बंकर पर 50 इजरायली जेट्स का एयरस्ट्राइक, IDF ने जारी किया हमले का वीडियो

इजरायल डिफेंस फोर्स ने दावा किया कि करीब 50 फाइटर जेट्स ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई से जुड़े सीक्रेट अंडरग्राउंड बंकर पर एयरस्ट्राइक किया। ऑपरेशन का वीडियो जारी होने के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

author-image
Ujjwal Jain

इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें दावा किया गया है कि करीब 50 इजरायली फाइटर जेट्स ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई से जुड़े एक सीक्रेट अंडरग्राउंड सैन्य बंकर पर बड़ा एयरस्ट्राइक किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बंकर जमीन के काफी नीचे और बेहद सुरक्षित बनाया गया था। इस ऑपरेशन में इजरायल ने दर्जनों फाइटर जेट्स और प्रिसिजन बमों का इस्तेमाल किया। IDF द्वारा साझा किए गए वीडियो में जोरदार धमाके, आग और धुएं के बड़े गुबार दिखाई देते हैं। इस हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें