टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का जीत के साथ आगाज करने वाली भारतीय टीम अब अपने दूसरे मैच के लिए रविवार को दिल्ली पहुंची। रात में भारतीय टीम हेड कोच गौतम गंभीर के घर पहुंची। अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया का सामना नामीबिया से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 12 फरवरी को खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इस मुकाबले को जीतकर जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
दूसरे मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंची भारतीय टीम गई कोच गौतम गंभीर के घर, नामीबिया से इस दिन टक्कर
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ शानदार जीत के साथ आगाज करने वाली भारतीय टीम अपने दूसरे मैच के लिए रविवार को दिल्ली पहुंच गई है। दिल्ली आगमन के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने घर पर पूरी टीम के लिए डिनर का आयोजन किया।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us