Advertisment

आज का इतिहास: स्वतंत्र भारत का पहला डाक टिकट ‘जय हिंद’ जारी, कीमत साढ़े तीन आना

21 नवंबर 1947 को आज़ाद भारत का पहला डाक टिकट जारी हुआ, जिस पर तिरंगा और “जय हिंद” अंकित था। इसी दिन इतिहास में चीन ने अफीम व्यापार रोका, आनंदीबेन पटेल का जन्म हुआ, भारत ने पहला रॉकेट लॉन्च किया और विश्व टेलीविजन दिवस मनाया जाता है।

author-image
Ujjwal Jain

21 नवंबर 1947 को स्वतंत्र भारत का पहला डाक टिकट जारी किया गया था। इस टिकट पर भारतीय तिरंगा और "जय हिंद" का नारा छपा था, जिसकी कीमत साढ़े तीन आने थी।  तिरंगे के बगल में 15 अगस्त 1947 अंकित था। इसके साथ अशोक चिन्ह वाला और डगलस डीसी-4 एयरक्राफ्ट वाला डाक टिकट भी जारी किया गया था। यह डाक टिकट कहने को नीले रंग का एक कागज का छोटा सा टुकड़ा था, लेकिन  यह इतिहास के पन्नों पर स्वतंत्र भारत का पहला हस्ताक्षर था, जो सारी दुनिया के सामने भारत की आजादी की विजयगाथा का जयघोष कर रहा था। 

Advertisment

1906 - चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई थी।
1941- गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री और MP की पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का जन्म हुआ था। 
1947 - आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया था।
1963 - भारत का 'नाइक-अपाचे' नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया था।
 1996 - 21 नवंबर को हर साल विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

aaj ka itihaas History
Advertisment
चैनल से जुड़ें