भारत 1947 में ब्रिटेन से आजाद हुआ तो उस समय गोवा पर पुर्तगाली शासन था. भारत ने कड़े संघर्ष के बाद अंग्रेजी हुकूमत से तो आजादी पा ली थी, लेकिन इसके बाद भी 14 साल तक गोवा पुर्तगालियों का गुलाम बना रहा था. 50 के दशक में भारत ने पुर्तगाल से इस हिस्से को खाली करने को कहा. जब पुर्तगाल ने ऐसा नहीं किया तो नेहरू सरकार ने वहां सेना भेजी. 36 घंटे के युद्ध के बाद पुर्तगाली सेना ने घुटने टेक दिए. उसके बाद गोवा भारत का अंग बन गया. 19 दिसंबर ,साल 1961 में गोवा को पुर्तगाल से आजादी मिली थी. इसीलिए आज गोवा का लिबरेशन डे मनाया जाता है
1919:अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुई थी। 1927: उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुई थी।
1961: ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा के बॉर्डर में प्रवेश किया था।
1983: ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई थी।
2007: टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पर्सन ऑफ द ईयर के अवार्ड नवाजा गया था।
AAJ KA ITIHAAS:कैसे 36 घंटे में सेना ने उखाड़ फेंका 450 सालों का पुर्तगाली शासन, ऐसे मिली थी गोवा को आजादी
भारत की आजादी के बाद भी गोवा, दमन और दीव पुर्तगाल के कब्जे में थे। करीब 450 वर्षों तक चले पुर्तगाली शासन का अंत आखिरकार 36 घंटे के भीतर भारतीय सेना ने कर दिया।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें