Advertisment

ग्वालियर हाईवे पर खौफनाक दृश्य, ट्रक ने कार को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा

डबरा-ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने कार को टक्कर मारकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा। कार में सवार तीन लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे। राहगीरों ने पीछा कर ट्रक रुकवाया। ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

author-image
Sourabh Pal

डबरा-ग्वालियर हाईवे पर एक खौफनाक घटना सामने आई, जहां ट्रक ने कार को टक्कर मारने के बाद करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीट दिया। कार में बैठे तीन लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे। राहगीरों और एक बुलेट सवार ने ट्रक का पीछा कर उसे रुकवाया। ट्रक रुकने पर ड्राइवर भागने लगा, लेकिन लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें