Advertisment

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में निवासियों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच चले डंडे!

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 'श्री राधा स्काई गार्डन' सोसायटी में होली के दिन निवासियों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच जमकर लाठियां चलीं। घटना का वीडियो वायरल हो गया है और इलाके में हड़कंप मचा है।

author-image
Ujjwal Jain

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 'श्री राधा स्काई गार्डन' सोसायटी में होली के दिन भारी बवाल देखने को मिला। पारिवारिक जश्न और डांस के दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स के टोकने पर बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि 3-4 गार्डों ने एक निवासी के साथ धक्का-मुक्की की और लाठियां भी भांजीं। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें