Aaj Ka Itihaas 10 December : हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाता है Human Rights Day, क्या है इसके पीछे का कारण?#HumanRightsDay#HumanRights#EqualityForAll#StandUpForRights#FreedomAndJustice#DignityForAll#RightsMatter#EndDiscriminationpic.twitter.com/E03F4KfmhR
— Bansal News Digital (@BansalNews_) December 10, 2025
हर साल 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। यह दिन इसलिए खास है, क्योंकि इसी दिन 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया। यह घोषणा सभी लोगों को समान अधिकार और गरिमा प्रदान करने की नींव है। मानव अधिकार दिवस का इतिहास द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा है। युद्ध के दौरान हुए अत्याचारों ने दुनिया को दिखाया कि मानव अधिकारों की सुरक्षा कितनी जरूरी है। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव अधिकारों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए। UDHR सभी लोगों को जीवन का अधिकार, स्वतंत्रता, विचार व्यक्त करने का अधिकार और भेदभाव से मुक्ति देने की गारंटी देती है। इस दिन हम सभी को याद दिलाया जाता है कि मानव अधिकार सार्वभौमिक है और सभी के लिए समान रूप से लागू होने चाहिए
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें