Advertisment

छात्राओं से मालिश करातीं 'मैडम' का वीडियो वायरल, गिरी गाज!

चित्रकूट के एक स्कूल में प्रधानाध्यापिका का छात्राओं से मालिश कराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग हरकत में आया और बीएसए ने आरोपी प्रिंसिपल को तुरंत निलंबित कर दिया।

author-image
Ujjwal Jain

चित्रकूट के एक स्कूल से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक प्रधानाध्यापिका का स्कूल में ही जमीन पर लेटकर मासूम छात्राओं से मालिश कराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद बीएसए (BSA) ने सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी प्रिंसिपल को तुरंत निलंबित कर दिया है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें