Advertisment

जब मौत बस छूकर गुजरी... आजमगढ़ में तेज रफ्तार स्कार्पियो का खौफनाक कहर!

Azamgarh में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रेहड़ी वाले को टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स रेहड़ी के पीछे से बाल-बाल बच गया। दिल दहला देने वाला यह वीडियो दिखाता है कि कैसे मौत उसे छूकर गुजर गई।

author-image
Ujjwal Jain
एडिट

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रात के अंधेरे में सड़क पर जा रहे एक रेहड़ी वाले को सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बेदर्दी से टक्कर मार दी। लेकिन इस खौफनाक हादसे में सबसे हैरान करने वाला पल वो था, जब रेहड़ी के ठीक पीछे आ रहा एक शख्स बाल-बाल बच गया। यह मंजर बिल्कुल ऐसा था मानो मौत उसे बस छूकर निकल गई हो। हादसे के बाद खौफ में भरे उस शख्स को खुद कुछ पलों तक यकीन ही नहीं हुआ कि वह जिंदा है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें