Advertisment

एक बापू ने आजादी दिलाई, एक ने ट्रॉफी!' अर्शदीप और अक्षर का नया वीडियो वायरल

टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल का फनी वीडियो वायरल हो गया। अर्शदीप ने अक्षर के लिए मजेदार कैप्शन लिखा—“एक बापू ने आजादी दिलाई, एक ने ट्रॉफी”, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

author-image
Ujjwal Jain

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल के साथ एक बेहद फनी वीडियो शेयर किया है। टीम में प्यार से 'बापू' कहलाने वाले अक्षर के लिए अर्शदीप ने जो कैप्शन लिखा है- "एक बापू ने आजादी दिलाई, एक ने ट्रॉफी", वो इंटरनेट पर छा गया है। वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इन दोनों खिलाड़ियों का यह मजाकिया अंदाज और 'ब्रोमांस' फैंस को खूब हंसा रहा है और लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं!

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें