Advertisment

आज का इतिहास: ​'ऊपर आका, नीचे काका' राजेश खन्ना को लोगों ने दिया था भगवान का तगमा

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को उनकी बेमिसाल लोकप्रियता के चलते लोगों ने भगवान जैसा दर्जा दे दिया था। “ऊपर आका, नीचे काका” का नारा उनकी दीवानगी का प्रतीक बन गया। आज के इतिहास में यह किस्सा बॉलीवुड के उस दौर की याद दिलाता है,

author-image
Sourabh Pal

देश और दुनिया में 29 दिसम्बर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे.

Advertisment

इंडियन सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपने दौर में ऐसा स्टारडम देखा है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। राजेश खन्ना की तीन साल में लगातार 17 फिल्में हिट हुई थीं। आज तक उनका यह रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं पाया है। राजेश खन्ना ऐसे सुपरस्टार थे जिन पर लड़कियां मरती थीं। उनकी तस्वीर से शादी कर लेती थीं। उनका स्टारडम ऐसा था कि इंडस्ट्री के लोग उन्हें भगवान मानने लगे थे। उनके बारे में बड़ी मशहूर कहावत रही है कि ‘ऊपर आका, नीचे काका’। भिखारी भी भगवान के नाम के बजाय राजेश खन्ना के नाम पर भीख मांगा करते थे। आप को बता दें कि राजेश खन्ना को बॉलीवुड में सब काका कहकर बुलाते थे। 

1844 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष डब्ल्यू.सी. बनर्जी का जन्म हुआ था। 

1977 - विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर 'ड्राइव' मुम्बई में खुला था।

1984 - कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था।

Advertisment

1998 - विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन हुआ था।

2015 - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी को इबोला से मुक्त घोषित किया था।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें