Advertisment

Aaj ka itihas 13 december : 5 आतंकियों ने 13 दिसंबर 2001 को संसद पर किया था हमला, जानिए उस दिन की पूरी कहानी

13 Dec 2001 को संसद पर हमला, पाक समर्थित आतंकी संगठनों ने किया, 8 जवान शहीद, बहादुर सुरक्षा कर्मियों ने बड़ी तबाही रोकी। पांचों हमलावर पाकिस्तानी नागरिक थे और मौके पर ढेर हो गए

author-image
Sourabh Pal

देश और दुनिया में 13 दिसम्बर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे.

Advertisment

13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुआ हमला पूरे देश को हिला देने वाला था। हमारे लोकतंत्र के दिल पर किया गया ये अटैक साफ दिखाता है कि टारगेट देश के बड़े नेताओं को नुकसान पहुँचाना था। हमारे बहादुर सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और बड़े संकट को टाल दिया। इसमें आठ जवानों ने अपनी जान कुर्बान की, जिनके लिए देश हमेशा ऋणी रहेगा। बाद में पता चला कि ये हमला पाकिस्तान में मौजूद और वहां से सपोर्टेड आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद ने मिलकर करवाया था। पांचों हमलावर पाकिस्तानी नागरिक थे और मौके पर ढेर हो गए, जबकि उनके भारतीय साथी बाद में गिरफ्तार कर लिए गए।

1772 - नारायण राव सतारा के पेशवा बने थे। 
1921 : प्रिंस ऑफ वेल्स ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था।
1920 - नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय स्थापित हुआ था।
1916 - ऑस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत हुई थी। 

Aaj ka itihas 13 december
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें