Advertisment

आज का इतिहास: अखबार में पहली बार छपी मॉडर्न क्रॉसवर्ड पजल, जानिए रोचक कहानी

आज के दिन इतिहास में पहली बार अख़बार में मॉडर्न क्रॉसवर्ड पजल प्रकाशित हुई थी, जिसने पाठकों के मनोरंजन और बौद्धिक रुचि को नया आयाम दिया। यह पजल आगे चलकर दुनियाभर के अख़बारों और पत्रिकाओं की पहचान बन गई।

author-image
Sourabh Pal

देश और दुनिया में 21 दिसम्बर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे. अखबार में कभी न कभी आपने क्रॉसवर्ड पजल जरूर खेली होगी। आज ही के दिन 1913 में पहली बार किसी अखबार में मॉडर्न क्रॉसवर्ड पजल को छापा गया था। अमेरिका के अखबार द न्यूयॉर्क वर्ल्ड के संडे सप्लीमेंट में इसे छापा गया। ब्रिटिश पत्रकार आर्थर वेन ने इसे बनाया था। पहले इसका नाम वर्ड क्रॉस था। कुछ समय बाद टाइपिंग में हुई गलती की वजह से इसे वर्ड क्रॉस की जगह क्रॉसवर्ड लिख दिया गया। तब से इसे पूरी दुनिया में इसी नाम से जाना जाता है। शुरुआत में पजल डायमंड शेप की होती थी और इसमें ब्लैक बॉक्स नहीं होते थे। 1923 तक अमेरिका के लगभग सभी अखबारों में इस तरह की पजल को छापा जाने लगा था। हालांकि, इस तरह की पजल 1913 के पहले भी छपती थीं।


1898 : रसायन शास्त्री पियरे और मैरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की थी।
1910 : इंग्लैंड के हल्टन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत हुई थी.
1963 : जाने-माने फिल्म अभिनेता गोविंदा का जन्म हुआ था।
1998: नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफा हुआ था।
2011 : देश के जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक पी के आयंगर का निधन हुआ था।  

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें