सफेद कलफ लगा कुर्ता-धोती और चेहरे पर एक गंभीर मुस्कान, यही पहचान थी एक सादे और भद्र 'बंगाली बाबू' की, जिन्हें दुनिया ज्योति बसु के नाम से जानती है। भारतीय राजनीति के दिग्गज और वामपंथी आंदोलन के मजबूत स्तंभ, ज्योति दा ने 23 सालों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा की।
उनकी राजनीति की शैली पर सवाल भले ही उठे हों, लेकिन उनकी प्रशासनिक सूझ-बूझ का लोहा विरोधियों ने भी माना। वे किसी भी राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले पहले नेता बने। आज भी, भारतीय लोकतंत्र में उनकी निर्णय लेने की क्षमता और सादगी एक मिसाल मानी जाती है।
1888 : भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार बाबू गुलाबराय का जन्म हुआ था।
1918: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देश कमाल अमरोही का जन्म हुआ था।
1945 : हिंदी फ़िल्मों के गीतकार जावेद अख्तर का जन्म हुआ था।
1946 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई थी।
1985 : भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने शतक लगाया था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us