देश और दुनिया में 28 दिसम्बर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे. धीरु भाई अंबानी एक ऐसा नाम है जिन्होंने अपने बल पर रिलायंस इंडस्ट्रीज खड़ी की है। धीरूभाई की कहानी एक छोटे व्यापारी से बहुत बड़े व्यावसायिक टाइकून बनने की कहानी है। वे एक भारत के मशहूर इंड्रस्ट्रलियस्ट में से एक थे। धीरूभाई अंबानी का जन्म 28 दिसंबर, 1932 का हुआ था। इनका पूरा नाम धीरजलाल हीराचंद अंबानी था। उन्होंने ‘ए. बेस्सी और कंपनी’ में 300 रुपए प्रतिमाह की सैलरी पर काम किया। उन्होंने 1950 में यमन में अरब मर्चेंट में नौकरी भी की थी। सन् 1955 में जेब में 500 रुपए रखकर किस्मत आजमाने मुंबई पहुंच गए। और यहीं से शुरू हुई उनकी व्यावसायिक यात्रा,,,,, 1885: भारतीय नेशनल कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। 1928: कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई थी। 1952: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का जन्म हुआ था। 1984: राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली थी। 2013: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई थी।
आज का इतिहास: 500 रुपए से ऐसे बने थे धीरुभाई अंबानी करोड़पति, ए. बेस्सी एंड कंपनी’ में नौकरी की
आज के इतिहास में धीरूभाई अंबानी की प्रेरणादायक कहानी शामिल है। सिर्फ 500 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे धीरूभाई अंबानी ने कड़ी मेहनत और दूरदृष्टि से रिलायंस इंडस्ट्रीज की नींव रखी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘ए. बेस्सी एंड कंपनी’ में नौकरी से की थी।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें