6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद के गुंबद को ध्वस्त किया गया था। इसके लिए देश भर से लाखों कारसेवक अयोध्या पहुंचे थे। तमाम बड़े शहरों में प्रदर्शन हुए, दंगे शुरू हो गए। अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा ढहाए जाने के बाद देश में सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था में कई बड़े बदलाव हुए। हालात बिगड़ते देख केंद्र की नरसिम्हा राव सरकार ने बीजेपी शासन वाली चार राज्य की सरकारों को बर्खास्त कर दिया था। देश में इस तरह की राजनीतिक घटना पहली बार हुई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना भी की गई थी। आपको बता दें इनमें हजारों लोग एक साथ नारे लगा रहे थे, "जय श्री राम, राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे," और "एक धक्का और दो..." इस नारे की गूंज से पूरी अयोध्या नगरी गूंज रही थी।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें