देश और दुनिया में 04 दिसम्बर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे. आज ही के दिन भारत में सती प्रथा का अंत हुआ था। तब वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने इस कुप्रथा पर रोक लगाने के लिए राजा राममोहन राय को बुलाकर उनसे मशविरा किया। इस संबंध में कानून बनाकर सदा के लिए सती- प्रथा को बंद करा दिया। तीन दिन के भीतर ही इस कानून का आदेश मजिस्ट्रेटों के पास भेज दिया गया। अंग्रेज शासक इस प्रथा को बुरा मानते थे, पर उनको डर था कि इसमें हस्तक्षेप करने से शायद इस देश में अशांति फैल जाएगी और उनके साम्राज्य के लिए एक बड़ा खतरा पैदा हो जाएगा। इसलिए उन्होंने पंडितों से सहमति लेकर ये आदेश दिया कि ‘सती होने वाली स्त्री से यह मालूम कर लिया जाए कि वह अपनी इच्छा से सती हो रही है।
1959 - भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर हुए थे।
1967 - देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से लॉन्च हुआ था।
2003 : अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।
2004 - पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया था। 2008: प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिए चुना गया था।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें