Advertisment

Today's History 30 November: प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का जीता था खिताब, मदर टेरेसा वाला जवाब बना था चर्चा का कारण

30 नवंबर 2000 को प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता। फाइनल में उन्होंने मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला बताया, जिसके बाद पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

author-image
Sourabh Pal

देश और दुनिया में 30 नवंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

Advertisment

आज ही के दिन साल 2000 में  भारत की 18 बरस की एक लड़की ने दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था और उस लड़की का नाम है प्रियंका चोपड़ा.... लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल का प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया, उसके बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। उन्होंने दीन दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला बताकर दुनिया की सबसे सुंदर महिला बनने का गौरव हासिल किया था। 

  • 1874 : इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री, ब्रिटेन के राजनेता, लेखक सर विंस्टन चर्चिल का जन्म हुआ था। 
  • 1917: कलकत्ता में आचार्य जगदीश चंद्र बोस इंस्टीट्यूट की स्थापना हुई थी।
  • 1965 : मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लै ने दिल्ली में गुड़ियों के अनोखे संग्रहालय की स्थापना की थी।
  • 2020 : पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हुई थी। 
  • 2022: ओपन एआई ने चैट जीपीटी नामक चैटबॉट लॉन्च किया था।
today's history
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें