Advertisment

Aaj Ka Itihaas: मुहम्मद अली ने ‘ड्रामा इन बहामा’ के बाद लिया संन्यास, तीन बार बने हैवीवेट चैंपियन

आज के इतिहास में याद किया जाता है महान मुक्केबाज़ मुहम्मद अली को, जिन्होंने अपनी अंतिम फाइट ‘ड्रामा इन बहामा’ के बाद संन्यास ले लिया था। अली तीन बार दुनिया के हेवीवेट चैंपियन बने और बॉक्सिंग इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया।

author-image
Sourabh Pal

देश और दुनिया में 11 दिसम्बर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे. अमेरिकी मुक्केबाज़ मुहम्मद अली ने अपना आखिरी पेशेवर मुकाबला 11 दिसंबर, 1981 को बहामास के नासाउ में ट्रेवर बर्बिक के खिलाफ लड़ा था, जिसमें उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद उन्होंने खेल से संन्यास ले लिया। इस मुकाबले को "ड्रामा इन बहामा" के नाम से जाना गया। इन्हें मुक्केबाजी के इतिहास में दुनिया का सबसे बड़ा मुक्केबाज कहा जाता है। मुक्केबाजी के क्षेत्र में मुहम्मद अली तीन बार हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें ‘स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द सेंचुरी’ के सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। 1687: ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास में नगर निगम बनाया था। 1845: प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध शुरू हुआ था। 1946: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। 1964: संयुक्त राष्ट्र के यूनिसेफ की स्थापना हुई थी। 2001: चीन को विश्व व्यापार संगठन में एंट्री मिली थी।

Advertisment
aaj ka itihaas
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें